फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth found alive in hospital

मौत की खबर सुन पहुंचे अस्पताल तो मिला जिंदा

Fri, 16 Jan 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 16 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
 youth found alive in hospital

गंदोह (मौजूदा खटीका तालाब) के एक परिवार में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब उन्हें खबर मिली के उनके घर के लाडले की शालामार रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई है। रोते-बिलखते परिवार के लोग जब जीएमसी अस्पताल पहुंचे तो बेटे को जिंदा देख उनके लिए किसी सपने से कम नहीं रहा।

विज्ञापन


मां-बाप, भाई-बहन ने दौड़कर लाडले को बांहों में भर लिया। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से जुहैब खान (23) खटीका तालाब में अपने परिवार के साथ रहता है। इलाके में ही उनकी किताबों की दुकान है। वीरवार की रात को जब वह मोटरसाइकिल पर शालामार रोड से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक से गिरने से जुहैब को गहरी चोटें आईं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में इलाज हुआ। जुहैब के दाएं पैर में चोट आई है। चेहरे पर भी घाव हैं। इधर, शुक्रवार को घरवालों, दोस्तों और रिश्तेदारों को को खबर मिली कि जुहैब की सड़क हादसे में मौत हो गई है और शव जीएमसी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल में उनके जानने वालों का तांता लग गया, लेकिन जीएमसी के वार्ड नंबर 7 के बेड नंबर 23 पर जुहैब को उपाचाराधीन देखकर सभी के चेहरे खिल उठे। परिवार के लोगों ने जुहैब को जिंदा पाकर चैन की सांस ली और झूठी खबर फैलाने वाले को जमकर कोसा।


घायल जुहैब के भाइयों के मुताबिक बाइक से गिरने के बाद जुहैब को कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों का कहना था कि इस तरह की अफवाहों से लोगों पर क्या बीतती होगी, इस बात को समझना चाहिए। मौत की खबर से तो एक बार पूरा परिवार सदमे में चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed