फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   young men commit suicide in jammu

होली खेलने के बाद कर ली आत्महत्या

Sat, 07 Mar 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Mar 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
young men commit suicide in jammu

पौनी चक्क इलाके में एक युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कर्नल कालोनी में रहने वाले मूल रूप से यूपी निवासी मनसा राम (25) ने होली खेलने के बाद अपने घर में फंदा लगाया और लटक गया। रिश्तेदारों को जब पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस को मौके से कोई सूसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है। वह पौनी क्षेत्र में ही मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परेड के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया है। बताया जाता है कि व्यक्ति को बेहोशी की हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया।


पुलिस को उसके पास से मिले कागजात से सिर्फ उसके नाम परिमल का पता चला। लेकिन उसके घर का पता नहीं मिल पाया है। जीएमसी में अभी उसे होश नहीं आया था। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed