फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   young man found dead in park in jammu

नशे की लत ने ले ली युवक की जान, जीएमसी मेें तोड़ा दम

Sun, 29 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 29 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
young man found dead in park in jammu
- फोटो : demo pic

नरवाल स्थित पर्यावरण पार्क में शनिवार देर रात रहस्यमय परिस्थितियों में बेहोश मिले एक युवक राहिल की जीएमसी अस्पताल में मौत हो गई है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी तक बेहोशी की हालत में है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था।

विज्ञापन


इससे गुस्साए मृतक के परिवार वालों और मोहल्लेदारों ने दोपहर को नरवाल में जम्मू-श्रीनगर बाईपास पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस से नशाखोरी बंद करने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बताया जा रहा है दोेनों युवकों ने कोई संदिग्ध मादक पदार्थ का सेवन किया था। ओवरडोज के कारण ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


राजीव नगर नरवाल क्षेत्र में युवक राहिल की सुबह अचानक मौत हो गई। राहिल अपने अन्य दोस्त राहुल कुमार के साथ शनिवार को घर से निकला था। दोनों मादक पदार्थों के आदि थे। इन दोेनों ने मादक पदार्थ का छिपकर सेवन किया और पर्यावरण पार्क चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों दोस्तों को जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात राहिल ने दम तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों में शामिल राहिल के पिता अशोक कुमार और अन्य मोहल्लेदारों ने कहा कि पुलिस को पहले भी कई बार बताया गया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है।

पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रही है। लोगों ने राहिल का शव हाईवे पर रखकर जाम लगाया। एसपी साउथ शहजाद सलारिया, एसएचओ त्रिकुटानगर और छन्नी हिम्मत मौके पर पहुंचे और लोगों को बताया कि पुलिस का आपरेशन संजीवनी के तहत पूरे जिले में चल रहा है।

एसपी के अनुसार नरवाल और आसपास क्षेत्र से ही 60 लोगों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों ने पार्क के अंदर ही कोई नशीला पदार्थ निगला है। फारेस्ट गार्ड ने इन दोनों के बेहोशी की सूचना दी है।


शव के पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि कौन सा नशीला पदार्थ निगला गया है। दूसरा युवक अभी तक बेहोश है, उसके होश में आने के बाद ही पूछताछ करने से कुछ पता चल पाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed