{"_id":"b86089a2ef2a4f5c34b2a69559bc3398","slug":"young-man-cut-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू मेल से कटा युवक, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू मेल से कटा युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Sep 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजवानी बाईपास रेलवे पुल के पास मंगलवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हुलिये से वह बाहरी राज्य का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पैंतीस वर्षीय अज्ञात युवक सुबह पौने दस बजे के करीब रेलवे पुल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान जम्मू मेल दिल्ली से उधमपुर की ओर जा रही थी। युवक को खतरे में देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तेज की गति तेज होने से युवक संभल नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक खाकी नेकर और आसमानी रंग की शर्ट पहने था।
विज्ञापन
जीआरपी के कर्मचारी मुश्ताक अहमद के मुताबिक लोगों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक शव बुरी तरह कट गया है। उसका सिर कट गया था और कमर टूट गई थी। मृतक का रंग गेहुंआ, कद पांच फीट नौ इंच है। पुलिस ने केस दर्ज करके शव को पहचान के लिए जीएमसी में रखा है।
विज्ञापन