{"_id":"d04d148fddf85b7cf772100996005897","slug":"young-man-accused-in-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महीनों तक करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर महीनों तक करता रहा दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
शहर के त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर महीनों अस्मत लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। युवती का मेडिकल करवाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक नरवाल की फ्रूट मंडी में काम करता है, जो राजस्थान का मूल रूप से निवासी है।
विज्ञापन
डीएसपी रफीक मन्हास ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित युवती शिकायत लेकर मंगलवार को त्रिकुटा नगर थाने पहुंची। यहां उसने पुलिस को बताया कि शंकर लाल जो फ्रूट मंडी नरवाल में काम करता है, ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले उसने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
अब जब उसने शादी के लिए मजबूर किया तो वह शादी से मना कर रहा है। इसके बाद नरवाल पुलिस ने आरोपी शंकर लाल को हिरासत में लिया और त्रिकुटा नगर थाने को सौंप दिया। आरोपी पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवती से भी पूछताछ की जा रही है।