{"_id":"5a2032124f1c1b8d698bed6e","slug":"worker-dead-in-road-accident-in-rspura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में मजदूर की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : DEMO PHOTO
गांव आगरा चक्क में सड़क पार करते हुए बाइक चालक की गति नियंत्रण नहीं हो पाने पर मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोहन लाल पुत्र नारायण दास निवासी गांव दाता तहसील रामगढ़ जिला सीकर राजस्थान के रूप में की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोहन लाल सड़क पार कर रहा था कि तेजगति से आ रहे बाइक चालक की चपेट में आने से वह घायल हो गया। डाक्टराें ने सोहन की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि सिर में आई गंभीर चोट के कारण उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
आरएस पुरा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सोहन के साथ आए मजदूराें ने बताया कि सोहन चार-पांच दिन पहले ही ईट के भट्ठे पर कार्य करने के लिए आया था। आरएस पुरा पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धारा 279, 304 ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन