फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women were raped and kidnapped in kathua

JK: महिला का रेप कर करवाया जबरन धर्म परिवर्तन

Wed, 07 Oct 2015 10:05 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
women were raped and kidnapped in kathua

जिले की सुदूरवर्ती बनी तहसील से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनी से कठुआ जिला न्यायालय परिसर पहुंची एक महिला ने अपहरण, दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन और उससे जबरन निकाह करने की शिकायत की है।

विज्ञापन


चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुई 32 वर्षीय महिला ने दो पुरुषों सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई। कोर्ट ने बनी पुलिस को मामले की त्वरित जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत में बताया कि वह बनी तहसील के सिड़ा मोहड़े की रहने वाली है। सत्रह वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ। उसके तीन बच्चे भी हैं। पिछले पांच महीने से वह पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मह‌िला के बच्चों को मौत के घाट उतारने की धमकी

women were raped and kidnapped in kathua

महिला ने बताया कि 14 अगस्त को वह किसी काम से कठुआ आई। यहां से लौटते समय वह बनी के निकट स्थित पूंड गांव में बस से उतरी। इसी दौरान चंडियार के रहने वाले शब्बीर अहमद ने चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर लिया।

वह उसे पूंड से बैकन ले गया। यहां से जंगल के रास्ते से उसे जबरन चंडियार ले जाया गया। चंडियार में उसे पंद्रह दिन तक एक ही कमरे में बंद रखा गया। इस दौरान शब्बीर अहमद उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
 
शिकायतकर्ता के अनुसार चंडियार में जहां उसे रखा गया था, वहां मौजूद महिलाओं ने भी उसे चुप रहने की धमकी दी। चुप नहीं रहने पर उसे और उसके बच्चों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी।

मौका पाकर भाग न‌िकली मह‌िला

women were raped and kidnapped in kathua

पंद्रह दिन बाद शब्बीर और उसका रिश्तेदार इरफान उसे टाटा सूमो वाहन से जम्मू कोर्ट ले गए। इस दौरान भी धमकी दी गई कि उससे जो कुछ करने को कहा जाए उसे बिना कुछ बोले करती जाए। कोई भी गड़बड़ करने पर मारने की धमकी देती जाती रही।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कोर्ट में उससे कुछ दस्तावेजों पर साइन करवाए गए और मजिस्ट्रेट के सामने कहलवाया गया कि वह धर्म बदलना चाहती है। इसके बाद दोनों आरोपी उसे वापस चंडियार ले गए, जहां पर जबरन निकाह पढ़वाया गया।

महिला के अनुसार वह शाकाहारी है, लेकिन उसे दो पुरुषों समेत छह आरोपियों ने मांस भी खिलाया। चार अक्तूबर की रात साढ़े आठ बजे शब्बीर घर से बाहर था। बाकी लोग भी अपने काम में व्यस्त थे।

मौका पाकर वह जंगल की ओर भाग गई। रात भर जंगल में रहने के बाद सीधे कठुआ अदालत पहुंच गई। महिला ने शिकायत में कहा है कि चंडियार में रहते हुए उसे पता चला कि आरोपियों की पुलिस विभाग में भी पैठ है। इसीलिए वह थाने में जाने के बजाए अदालत में शिकायत करने पहुंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed