{"_id":"57a2280b4f1c1be84f2b9772","slug":"women-were-now-involved-in-drug-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ड्रग तस्करी में शामिल हो रहीं महिलाएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब ड्रग तस्करी में शामिल हो रहीं महिलाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : Azeem Ansari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग सेवन और तस्करी में महिलाओं की भागेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। तस्करी के मामलों में पांच महिलाएं जेल में बंद हैं। इसके अलावा और भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जो इस धंधे में शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ड्रग तस्करी का जाल लगातार फैलता जा रहा है। इस धंधे में आसानी से रुपया कमाने के चक्कर में कई महिलाएं इस धंधे में शामिल हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक ड्रग के धंधे में शामिल पांच महिलाएं जेल में बंद हैं।
मादक पदार्थों के अलावा नशीली दवाइयों की सप्लाईके मामले में भी महिलाएं शामिल हैं। अधिकतर महिलाएं बाहरी राज्यों से हैं और वे अवैध रूप से बनीं कालोनियों में रहती हैं।
विज्ञापन
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 10 जुलाई को सरवाल क्षेत्र से एक महिला को पकड़ा गया, जिससे नशीले कैप्सूल और कोरेक्स की बोतलें जब्त की गईं। फरवरी में नरवाल से एक महिला को पकड़ा गया और उससे चरस बरामद की गई। भगवती नगर में जनवरी में महिला से भुक्की बरामद की गई। इन सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सभी जेल में बंद हैं और कोर्ट में इनकी जमानत की अर्जी भी रद्द हो चुकी है। युवा पीढ़ी में लड़कियों के मादक पदार्थों के सेवन की भी सूचनाएं हैं। पुलिस इन सभी मामलोें में गंभीरता से जांच कर रही है।
आईजीपी दानिश राना का दावा है कि पुलिस ड्रग माफिया के खिलाफ विशेष कार्रवाई कर रही है। आपरेशन संजीवनी चलाया गया है और ड्रग माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा रही है।