फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women found dead in her room

बंद कमरे में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 10 Sep 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Sep 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
women found dead in her room

जम्मू के भगवती नगर से सटे पूरन नगर इलाके के सेक्टर चार में एक महिला बंद कमरे में मृत मिली है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शटर को ताला जड़ दिया गया है। इसका पता तब चला जब आसपास के लोगों को कमरे से बदबू आने लगी। तभी लोगों ने नजदीक आकर पाया कि शटर को ताला जड़ा है और बदबू अंदर से आ रही है। तभी उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शटर का ताला तोड़ा तो पाया कि वहां महिला की लाश पड़ी थी। मृतका के शरीर पर कई घाव के निशान मिले और चेहरा झुलसा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। महिला रानी बाला उर्फ रेखा पत्नी मानपाल यूपी की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ पिछले दो माह से किराये के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को शहर में भूकंप की अफवाह के दौरान जब लोग अपने घरों से बाहर आकर चौक-चौराहों पर जमा हो गए थे, तब लोगों ने उसका दरवाजा खटखटाकर उसे जगाने का प्रयास किया था लेकिन वह बाहर नहीं आई थी। उसके बाद से वह नजर ही नहीं आई। उसका पति मानपाल डेढ़ साल की बेटी के साथ उसी दिन से घर नहीं आया। मंगलवार को तीन दिन के बाद जब लोगों को बदबू आई तो शटर के अंदर महिला की लाश पड़ी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि महिला के पति ने उसे जान से मारकर बाहर से ताला लगाया और खुद बेटी को लेकर चला गया है। मानपाल सात माह पहले भी वहीं पर रहता था। जूस और फल फ्रूट की रेहड़ी आदि लगाकर परिवार का गुजारा करता था लेकिन अचानक उसके गायब होने से शक की सूई उसकी ओर झुकती है। एसएचओ सतिंद्र सिंह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के चलते धारा 174 के तहत जांच की जा रही है। इसके साथ ही महिला के उत्तर प्रदेश स्थित घर के साथ संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खासतौर पर महिला के पति को ढूंढा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मानपाल की पहली बीवी भी मर चुकी है। यह उसकी दूसरी बीवी थी। दो माह पहले ही उसे लेकर यहां पर आया था। यहां वह किराये के मकान में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed