{"_id":"afd425d8b3ad4d0e13399b2101018869","slug":"women-committed-suicide-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों, फंदे पर झूल गई लैब असिस्टेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर क्यों, फंदे पर झूल गई लैब असिस्टेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 Aug 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के दोमाना थाना अंतर्गत मुट्ठी इलाके में एक लैब असिस्टेंट ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सुनीता सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में लैब असिस्टेंट थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय सविता विहार में रहने वाली सुनीता का छोटा भाई बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसके पिता भी बाहर ही थे। इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे के हुक में दुपट्टे से फंदा बनाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद जब घर के लोग अंदर कमरे में पहुंचे तो सुनीता को फंदे में लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद घर के लोग रोने चिल्लाने लगे। शोर सुन आसपास के लोग भी घटना स्थल पर जमा हो गए। सुनीता के शव को तत्काल फंदे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। अभी तक कोई सूसाइड नोट नहीं मिला, जिससे मौत का कारण पता चल सके। पुलिस के अनुसार मृतका का रिश्ता हो चुका था और नवंबर में उसकी शादी थी। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।