{"_id":"588f917a4f1c1b2f3de8164f","slug":"women-arrested-in-kathua-with-liquer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कठुआ में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
एक महिला भी गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के कठुआ में आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ नकेल कसते हुए रविवार को जिले के विभिन्न गांवों में छापेमारी की और देसी लाहन नष्ट की। छापेमारी के दौरान विभाग ने देसी शराब की थैलियों सहित एक महिला को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के अनुसार डीसी एग्जीक्यूटिव घन्श्याम सिंह के निर्देश पर ईटीओ संदीप गुप्ता द्वारा विभागीय टीम के साथ खोख्याल, कंगडयाल व छत्रयाल गांव में दबिश दी गई। इस दौरान उन्होंने खेतों में अवैध रूप बनाई जा रही लाहन को नष्ट किया।
विज्ञापन
साथ ही देसी शराब की थैलियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। विभाग ने इस संदर्भ में जम्मू-कश्मीर एक्साइज एक्ट की धारा 48 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संदर्भ में अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन