फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman's rape and murder in jammu

युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, हत्यारे फरार

Sun, 30 Aug 2015 10:09 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
woman's rape and murder in jammu

शनिवार को तड़के 19 साल की एक युवती की बेरहमी से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंककर हत्यारे फरार हो गए। आशंका है कि युवती की हत्या से पहले उसे दुष्कर्म का भी शिकार बनाया गया। छन्नी हिम्मत पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद तसवीर साफ हो सकेगी। झुग्गी में रहने वाली उक्त युवती का शव सुबह सैनिक कालोनी इलाके में खाली पड़े एक प्लाट से बरामद किया गया। उसके गले सलवार का नाड़ा लिपटा था।
विज्ञापन

 
संभवत: उसी से गला घोंटकर हत्या की गई। हत्यारों की सही संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन पुलिस का मानना है कि वे दो या दो से ज्यादा ही होंगे। यह अकेले आदमी का काम नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों के बीच पड़ा म‌िला युवती का शव

woman's rape and murder in jammu

युवती के पिता का कहना है कि आधी रात के बाद करीब ढाई-तीन बजे उसकी पत्नी उठी थी, उस वक्त बेटी सोई हुई थी। रक्षाबंधन के कारण उन लोगों को काम पर नहीं जाना था, इसलिए कुछ देर से आंख खुली।

उठे, तो पाया कि बेटी बिस्तर पर नहीं थी। उन्हें लगा कि रोज की तरह नित्यकर्म से निवृत्त होने झुग्गी के पीछे खाली प्लाट में गई होगी। काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आई तो परिवार वाले चिंतित हुए। बेटी की तलाश शुरू हुई। सभी संभावित स्थानों के अलावा रेलवे स्टेशन पर भी उसकी खोजबीन की गई।

इसी तलाश के दौरान सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उन्हें घर से कुछ दूर लड़की की एक चप्पल दिखाई पड़ी। उसके बाद घर के पीछे खाली पड़े एक प्लाट को खंगालने पर झाड़ियों के बीच बेटी का शव दिखाई दिया। उसके गले में गला घोंटने के निशान थे। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे, लेकिन उसके कपड़े फटे हुए थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed