फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman's murder in tral

त्राल में गोली मारकर महिला की हत्या

Wed, 30 Mar 2016 11:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman's murder in tral
अज्ञात लोगों ने मह‌िला को गोली मारी - फोटो : demo pic
पुलवामा के त्राल इलाके में बुधवार की शाम अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर 50 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। एसएचओ राजा तस्लीम के अनुसार मृतक महिला का नाम हमीदा बेगम है। उसके पति गुलकाम हसन डार का निधन हो चुका है।
विज्ञापन


महिला के बेटे एजाज और दानिश के अनुसार हमलावर अचानक घर में घुसा और गोली मारने के बाद भाग गया। दोनों ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया। प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक किसी आतंकी संगठन ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस आतंकी घटना की दृष्टि से भी जांच कर रही है। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने घेरकर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed