{"_id":"ff5533cbc4d41b43942c3f375b9de91f","slug":"woman-jumped-in-ranveer-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन की शिकार महिला ने नहर में छलांग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्रेशन की शिकार महिला ने नहर में छलांग लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Jul 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाल रोड पुलिस चौकी अंतर्गत मंगलवार की दोपहर को एक महिला ने रणवीर नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने महिला को डूबते देखा तो उन्होंने बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़कर महिला को किसी तरह से डूबने से बचाया और बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
यही नहीं, पुलिस को सूचना देकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला को बेहोशी की हालत में जीएमसी अस्पताल पहुंचा दिया गया। महिला कई घंटों तक बेहोश थी, जिस कारण उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक महिला ने रणवीर नगर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने देखते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी कुछ लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए खुद भी नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
बड़ी तेजी के साथ महिला के नजदीक पहुंचकर उसे बमुश्किल से बाहर निकाला लेकिन तब तक महिला के मुंह में पानी चला जाने के कारण बेहोश हो गई थी।
लोगों ने तुरंत उसे निजी वाहन में डाला और अस्पताल पहुंचा दिया। महिला के इस तरह से छलांग लगाने के चलते आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
कनाल चौकी के एएसआई सुखबीर सिंह के मुताबिक उन्हें जीएमसी अस्पताल से फोन आया, तब उन्होंने जाकर महिला के बयान लेने चाहे, लेकिन महिला देर शाम तक होश में नहीं आई थी।
डाक्टरों के मुताबिक महिला को होश में आने में वक्त लगेगा। ऐसे में पुलिस महिला की पहचान संबंधी इतना ही पता लगा पाई है कि महिला रामबन की रहने वाले है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिला मानसिक रूप से बीमार हो सकती है।