फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman injured in accident with tankar

टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल

Thu, 22 Oct 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Oct 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
woman injured in accident with tankar

जम्मू-अखनूर रोड पर वीरवार की सुबह टैंकर और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी लाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार की दोपहर मूल रूप से डोडा, मौजूदा रूप नगर निवासी रेनू देवी स्कूटी (जेके-02-2707) बीएल पर जम्मू से दोमाना जा रही थी इस बीच पटोली ब्राह्मणा में सड़क पर सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। टैंकर चालक ने ही महिला को जीएमसी पहुंचाया। एक अन्य हादसे में सैनिक कालोनी में अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में साठ साल के बुजुर्ग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाड़ी ब्राह्मणा में बाइक स्लिप होने से नरेश कुमार और सुरिंद्र कुमार जख्मी हो गए। अरनियां में बाइक की टक्कर से राहगीर आशा देवी घायल हो गईं।

स्टेडियम मोड़ छन्नी इलाके में अज्ञात वाहन ने मध्य प्रदेश, मौजूदा छन्नी निवासी गयाद्दीन को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा टैंकर की टक्कर से चार साल का छन्नी निवासी मनीष घायल हो गया।


नगरोटा बाईपास पर बीती रात को एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में जगती नगरोटा निवासी द्वारका नाथ, अंजलि, सतीश और कुलदीपघायल हो गए।

नौशहरा में बस और टेंपो ट्रेवलर की टक्कर में त्रिकुटानगर निवासी उत्तम चंद जख्मी हो गए। पंजतीर्थी में कार की टक्कर से लेह, मौजूदा पंजतीर्थी निवासी चुंगिन ए घायल हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed