फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman harassed in bus at jammu

जम्मू: सरेआम चलती बस में युवती से छेड़छाड़

Thu, 26 Nov 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 26 Nov 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
woman harassed in bus at jammu
चलते वाहनों में छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को कटड़ा से जम्मू आ रहे वाहन में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में उसके साथ हुई अश्लील हरकतों की जानकारी दी है। इसके साथ वाहन में पीड़ित के साथ आई सवारियों ने भी बयान दर्ज करवाए है।

जिस पर झज्झर कोटली पुलिस ने कालाकोट निवासी जमील अहमद के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी थाना आना से पहले वाहन से उतर कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह कटड़ा से जम्मू आ रहे वाहन में वह सवार हुई थी। वहां से कुछ सवारियों के साथ जमील अहमद भी वाहन में सवार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू की ओर बढ़ने के बाद आरोपी जमील ने पहले अपनी पहचान बताई। फिर दोस्ती करने के लिए कहा। लेकिन युवती नहीं मानी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।


युवती ने मौका पाते ही साथ में बैठी सवारियों और वाहन के चालक को शिकायत की तो आरोपी जमील उसे धमकाने लग गया। जैसे ही चालक ने वाहन रोका तो आरोपी जमील उतर कर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed