{"_id":"0c17a8762e6c4682eb004ef8947f31ef","slug":"woman-forced-to-drink-phenyl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को फिनायल पिलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को फिनायल पिलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फिर फिनायल पिलाकर मारने की कोशिश का पर्दाफाश करते हुए सिटी पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद ससुराल पक्ष के अन्य आरोपी सदस्य फरार हो गए हैं। पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, ससुर, भाई, बहन, जीजा और बहू के खिलाफ 307, 498 ए, 323 और 109 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पायल की पांच साल पहले दीपक गुप्ता के साथ शादी हुई थी। दीपक और उसके परिवार वाले उसे अक्सर दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता ने बताया कि वे पांच साल से ससुरालियों की हर मांग को पूरा करते आ रहे हैं, लेकिन फिर भी उसे हर रोज दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है।
रविवार को पायल के पति दीपक, सासु-ससुर, भाई-बहन और अन्य सदस्यों ने मिलकर उसे फिनायल पिला दी। किसी तरह से यह सूचना मायके वालों तक पहुंच गई, जिसके बाद मायके वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और पायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने महिला के मायके वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।