{"_id":"58b955a04f1c1b164f831270","slug":"woman-arrested-with-drugs-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 03 Mar 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
महिला की गिरफ्तारी
- फोटो : demo pic
जम्मू शहर के बस स्टैंड से महिला को नशे की खेप के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ रही। महिला के पास से पुलिस ने चरस और भुक्की बरामद की है।
विज्ञापन
वह इसे लेकर श्रीनगर से आई थी और उसे पंजाब लेकर जाना था। शहर में महिला को चरस की तस्करी करते हुए पकड़े जाने का यह शायद पहला मामला है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला के पास संदिग्ध सामान है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका और पकड़ कर पुलिस स्टेशन ले गई। जांच में महिला से चरस और भुक्की मिली। वहीं बख्शी नगर पुलिस ने भी एक युवक को बाइक पर जाते हुए पकड़ लिया। उसके पास से नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन