{"_id":"577bccc64f1c1b96187fa166","slug":"van-fell-into-a-ditch-killing-five-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: वैन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: वैन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Tue, 05 Jul 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू से बनिहाल की ओर जा रही मारुति वैन अनियंत्रित होकर करीब 400 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। सभी लोग ईद की ख्ररीदारी के लिए रामसू से बनिहाल जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह बिल्कुल नई बिना नंबर की मारुति वैन रामसू से बनिहाल की ओर जा रही थी। उसमें सात लोग सवार थे।
बनिहाल से मात्र तीन किलोमीटर पहले रतनबास इलाके में वैन चालक से अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से वैन से सभी को निकाला। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Trending Videos
गंभीर घायलों को कश्मीर किया गया रेफर
दुर्घटना
- फोटो : Demo. Pic.
मृतकों में पुलिस कांस्टेबल सरबगनी रामसू निवासी मो. अयूब कटोच, उसकी पत्नी परवीना बेगम और थाथी निवासी शब्बीर अहमद नाईक शामिल हैं। जबकि चार को गंभीर हालत में उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घाटी के विभिन्न अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया।
इनमें से चंबलवास निवासी घायल महिला नर्गिस खान की रास्ते में जवाहर टनल के पास मौत हो गई। एक अन्य इरफान अहमद मलिक निवासी कोसकूट बनिहाल ने अनंतनाग के पास पहुंचकर दम तोड़ दिया।
बचे दो अन्य घायल एसपीओ गुलजार अहमद निवासी रामसू और 13 वर्षीय किशोर हनान परवेज निवासी चंबलवास का हड्डी और ज्वाइंट अस्पताल बरजला श्रीनगर में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।