फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Valley high alert after car robbery

गाड़ी लूट के बाद घाटी में हाई अलर्ट

Thu, 14 Aug 2014 02:10 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
Valley high alert after car robbery
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को आतंकियों द्वारा एक निजी कार चालक को पेड़ से बांध उसकी कार ले उड़ने के मामले से हड़कंप मच गया है। हालांकि प्रशासन ने बुधवार की रात शोपियां इलाके से लूटी गई कार (पीबी35टी 4434) बरामद कर ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब क्षेत्र से कार बरामद कर ली गई है। पुलिस ने कार लूटने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी की कार बेचने का कारोबार चलाता रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना में आतंकियों के संलग्न होने से इंकार किया है। उधर, घटना में आतंकियों का हाथ होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार सुबह ही नेशनल हाईवे पर रेड अलर्ट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर टनल क्षेत्र में लगे स्पेशल नाके

Valley high alert after car robbery

पुलिस हाईवे से गुजर रहे हर वाहन की तलाशी ले रही थी। जवाहर टनल के इलाके में स्पेशल नाके लगाए गए। नाकों पर तलाशी अभियान के लिए सीआरपीएफ की भी मदद ली गई।

आशंका जताई जा रही थी कि आतंकी कार का उपयोग आतंकी वारदात के लिए कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी के राजेंद्रा ने कहा कि नेशनल हाईवे पर टैक्सी लूटना पुलिस और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है।

आतंकी घटनाओं में पिछले कुछ समय से हुई बढ़ोतरी के कारण सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर श्रीनगर में जहां स्वतंत्रता दिवस की मुख्य परेड होनी है। पुलिस को सूचना मिली है कि कार लूटने वाले आतंकियों में दो पंजाबी और दो कश्मीरी भाषा बोल रहे थे।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रेड अलर्ट

Valley high alert after car robbery

गौरतलब है कि मंगलवार की रात जम्मू से श्रीनगर जा रही डिजायर टैक्सी (पीबी 35टी 4434) जब रामबन के करोल इलाके में पहुंची, तो टैक्सी में सवार कुछ लोगों ने चालक से यह कहकर गाड़ी रोकने के लिए कहा था कि उन्हें उल्टी आ रही है।

चालक द्वारा गाड़ी रोकने के बाद उन लोगों ने उसका मुंह कपड़े से बांधा और उसे पेड़ से बांध दिया था। यह मामला उस समय प्रकाश में आया, जब सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी मंगलवार की सुबह जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के दाएं-बाएं रूटीन चेकिंग कर रही थी।

इसी बीच उन्होंने एक व्यक्ति को पेड़ से बंधा हुआ पाया था। पूछताछ के बाद चालक को रामबन पुलिस के हवाले कर दिया गया था। चालक ने पुलिस ने सारी घटना बताई।

इसके बाद रामबन पुलिस थाना में इस मामले में केस दर्ज किया गया। चालक ने बताया कि उसे पेड़ से बांधने वाले लोग वाहन के साथ उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed