{"_id":"05aee8983b4bd9b9de35ea614d92e439","slug":"vaishno-devi-pilgrim-found-hanged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी श्रद्धालु ने गेस्ट हाउस में लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैष्णो देवी श्रद्धालु ने गेस्ट हाउस में लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Tue, 16 Sep 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालु ने सोमवार को एक निजी गेस्ट हाउस में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच की रही है। पुलिस के अनुसार अकबर सिंह पुत्र रमेश कुमार (26) निवासी गली नंबर एक तेजनगर चौक अमृतसर कटड़ा में वैष्णो देवी के दर्शन करने आया था।
विज्ञापन
वह यहां के मुख्य बाजार स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। सोमवार को जब श्रद्धालु ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो गेस्टहाउस के लोगों को संदेह हुआ। इस पर उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। पुलिस ने देखा कि अकबर फंदे से लटका हुआ है। पुलिस ने आननफानन में दरवाजा खोला और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन