फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two young men of Kathua caught red-handed while taking drugs

सड़क किनारे दो लड़के लगा रहे थे इंजेक्शन, सच पता लगते ही दोनों पहुंचे हवालात

Tue, 13 Aug 2019 03:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 13 Aug 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Two young men of Kathua caught red-handed while taking drugs
सांकेतिक तस्वीर

कठुआ जिले में डमटाल पुलिस ने गश्त के दौरान मोहटली मार्ग पर मलोट में छौंछ खड्ड पुल के पास दो युवकों को इंजेक्शन लगाते देखा। इसके बाद पुलिस दोनों के पास पहुंची। पुलिस ने दोनों के पास से नशे के इंजेक्शन बरामद किए। दोनों युवक जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


युवकों की पहचान अभिषेक शर्मा पुत्र अनिल शर्मा और राहुल पुत्र बलकार निवासी कठुआ मेन बाजार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों युवक हर सप्ताह नशीला पदार्थ खरीदने के लिए छन्नी बेली आते थे।
विज्ञापन


सोमवार को भी दोनों युवकों ने छन्नी बेली गांव में एक महिला से नशीला पदार्थ खरीदा था। उसके बाद बाइक पर सवार होकर छौंछ खड्ड के पास सड़क किनारे खड़े होकर नशे का इंजेक्शन लगा रहे थे, तभी पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि डमटाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही नशा तस्कर महिला को भी हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed