{"_id":"59f883414f1c1b9e678b88bc","slug":"two-theif-arrested-by-jammu-police-with-five-lacs-cash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"5 लाख कैश के साथ दो चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 लाख कैश के साथ दो चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 31 Oct 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो चोरों को काबू किया है। इनके पास से चोरी किए गए लाखों रुपये नकद बरामद हुए हैं। कई चोरियों में दोनों शामिल रहे हैं। सोमवार को छन्नी में चोरी होने की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों का पता लगाया और पंजाब से दोनों को मंगलवार काबू कर लिया। छन्नी में डॉ. अभिनव ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
उसकी गैर मौजूदगी से घर से कैश चुराया गया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसपी साउथ संदीप चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने एक शख्स का पता लगाया। इसके बाद उसके परिवार से बातचीत की गई। बात करने पर पता चला कि आरोपी लवली पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है, जो उक्त घर में काम कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने जैसे ही सीसीटीवी से पता लगाया तो डाक्टर को बताया। डाक्टर ने बताया कि यह उनके घर में काम कर चुका है। इसके बाद एक टीम को पंजाब के गुरदासपुर भेजा गया। यहां से लवली और उसके सहयोगी दनियाल को दबोच लिया। एसडीपीओ अरुण जंबाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों से 5 लाख 31 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसमें 2 हजार, 500 और 100 के नोट शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी लगाने की अपील
सीसीटीवी
- फोटो : FILE PHOTO
एसपी संदीप चौधरी का कहना है कि चोरी के 24 घंटे बाद ही इसका पता लग गया। क्योंकि सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसलिए लोगों को अपने घरों में सीसीटीवी इंस्टाल करने चाहिए। इससे लोगों की सुरक्षा भी होगी और पुलिस को भी ऐसी घटनाओं से निपटने में आसानी होगी।