{"_id":"c3e73bdd8aee00ef289e0b07d9d04f11","slug":"two-spos-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एसपीओ ने की ऐसी शर्मनाक हरकत...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो एसपीओ ने की ऐसी शर्मनाक हरकत...
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Sun, 02 Nov 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल ने मीरां साहिब पुलिस थाने में की थी। बताया जाता है कि हिरासत में लिए गए एसपीओ के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर दोनों आरोपी छात्राओं का पीछा करते थे।
विज्ञापन
स्कूल के पास जाकर भी छेड़छाड़ और फब्तियां कसते थे। प्रिंसिपल द्वारा शिकायत थाने में शिकायत करने के बाद उन्होंने प्रिंसिपल, लड़कियों और उनके अभिभावकों को धमकी दी थी।
विज्ञापन
मीरां साहिब पुलिस थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल का कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छेड़छाड़ के दोनों मुख्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसडीपीओ आरएस पुरा देवेंद्र सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ और अभिभावकों को धमकाने का मीरां साहिब पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद नडी पुलिस चौकी में तैनात एसपीओ सुनील कुमार और मीरां साहिब थाने में नियुक्त सोनू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।