{"_id":"c52fd2d3a0c3e1245b09666b708c7d4b","slug":"two-school-girl-jump-into-the-chenab-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर कम आए तो छात्राओं ने लगा दी नदी में छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंबर कम आए तो छात्राओं ने लगा दी नदी में छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के एक निजी स्कूल की दो छात्राओं ने शनिवार को चिनाब दरिया में कूदकर जान देने की कोशिश की। स्थानीय युवकों ने दोनों को बचाकर पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर को दोनों छात्राओं ने चिनाब के नए पुल से एक साथ छलांग लगा दी। पुलिस ने दोनों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि दोनों जम्मू के एक निजी स्कूल की छात्राएं हैं।
विज्ञापन
एक कक्षा नौ और दूसरी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। सूचना पर दोनों छात्राओं के अभिभावक भी उप जिला अस्पताल में पहुंच गए। बताया जाता है कि स्कूल में शनिवार को पीटीएम के पेपर में दोनों छात्राओं को कम अंक हासिल हुए थे। इससे दोनों क्षुब्ध थीं।
विज्ञापन
छात्राएं स्कूल से ही अखनूर चली गई थीं। छात्राओं ने आत्महत्या करने के फैसले को अपने एक सहपाठी छात्र को बताया था। सहपाठी छात्र ने इसकी जानकारी शिक्षक को दी। शिक्षक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने छात्राओं समेत उनके अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल से भी पूछताछ की है। दोनों छात्राएं सुरक्षित हैं।