फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two men killed in roa accident in sidhra jamu

जम्मू: बाइक के स्टैंड ने ले ली दो की जान

Sun, 03 May 2015 11:20 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
two men killed in roa accident in sidhra jamu

शहर के सिद्ड़ा रोड पर रविवार की रात एक बाइक के फिसलने से दो लैब सहायकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों नगरोटा वाई पास रोड से जम्मू की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों में से एक युवक की पहचान नहीं हुई है। घायल युवक की हालत भी काफी नाजुक है और उसे आईसी यू में रखा हुआ है। देर रात तक अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


मरने वाले युवकों में नरिंदर सिंह गड़वाले चक(मढ़) का रहने वाला है। एक अन्य मरने वाले युवक की पहचान नहीं हुई। युवक का शव पहचान के लिए शवगृह में रखा हुआ है। घायल युवक अमित सिंह भी मढ़ क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीनों युवक नगरोटा से जम्मू की तरफ आ रहे थे। तीनों के पास बैग भी पड़े हुए थे। घटनास्थल के लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल का स्टैंड लगा होने के कारण जब मोड़ पर पहुंचे तो बाइक फिसल गई और तीनों बाइक से करीब पांच फुट की दूरी पर इधर उधर बिखर कर गिर गए। तीनों में से एक ने मौके पर दम तोड़ दिया, एक युवक की रास्ते में मौत हो गई।

आधा घंटा सड़क पर तड़पते रहे युवक

two men killed in roa accident in sidhra jamu

युवकों को अस्पताल लेकर आए कुछ युवकों ने बताया कि तीनों करीब आधा घंटा सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन किसी ने युवकों के पास जाकर उनका हाल नहीं पूछा। बाद में एक महिला ने रुक रुक अन्य वाहनों को रोका और युवकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा। मरने वाले युवकों में एक सिर और दूसरे के पेट में गहरा छेद हो गया था। इस कारण उनकी मौत हो गई।

लैब सहायक का करते हैं काम
तीनों युवक बक्शी नगर में एक निजी लेबोटेरी में लैब सहायक का काम करते हैं। युवकों के बैग से कई लोगों के किए गए अलग अलग रोगों के टेस्टों की रिपोर्ट मिली। बैग में युवकों के मोबाइल फोन भी थे। बताया जा रहा है कि रविवार को वह छुट्टी करने के बाद कुछ घूमने के लिए सिद्ड की तरफ गए हुए थे। आते वक्त यह हादसा हो गया।

भाई की चीखों से गूंजा अस्पताल
मरने वाले युवकों में से नरिंदर शर्मा के भाई को सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचा। यहां भाई की लाश देखकर वह बिलख बिलख कर रोने लगा। नरिंदर की मोसी और मोसा भी पहुंचे। मोसी का बेटा भी अस्पताल में पहुंचे। कई अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंचे और बिलख बिलख कर रोए। इमरजेंसी में रोने की चीखों इस कदर थी कि मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। हर कोई नरिंदर के भाई को रोते देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाया। वहीं नरिंदर की मौसी बार बार उससे मिलने की बात पर फफक-फफक कर रोई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed