{"_id":"5f0732293fbfeddd456dd4cc81af6921","slug":"two-held-in-janipur-road-rage-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश हत्याकांड: दो हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राकेश हत्याकांड: दो हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 17 Apr 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड जानीपुर रोड पटौली मोड़ स्थित हरि नगर में बुधवार रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं। हालांकि, पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्त में ले चुकी है। फरार आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
मृतक राकेश कुमार (26) का शुक्रवार को पुरमंडल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानीपुर के एसएचओ अजीत सिंह के मुताबिक हत्या आरोपी विक्की सिंह उर्फ लड्डू और अनमोल शर्मा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को देर रात पलौड़ा इलाके से ही दबोचा गया है।
विज्ञापन
फिलहाल राजिंद्र और राहुल दोनों का कोई अता-पता नहीं है। पुलिस छापामारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी जानीपुर थाने में हैं। अन्य दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, राकेश के अंतिम संस्कार के मौके पर चार सौ से अधिक लोग पहुंचे। उन्होंने राकेश की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन