फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two dozen prisoners will shift on Srinagar jail

श्रीनगर शिफ्ट होंगे दो दर्जन कैदी

Sat, 09 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 09 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
two dozen prisoners will shift on Srinagar jail
जेल - फोटो : Demo Pic.
पत्थरबाजों के खिलाफ केस वापस लेने और उनकी रिहाई के बाद श्रीनगर जेल से कैदियों की संख्या क्षमता के अनुसार रह गई है। हालांकि पहले क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण जेल से कुछ कैदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


दूसरी जेलों में शिफ्ट कैदियों को वापस श्रीनगर की जेल में लाने की तैयारी है। करीब दो दर्जन कैदियों को लेह और किश्तवाड़ की जेल से श्रीनगर लाया जाएगा। श्रीनगर सेंट्रल जेल में तीन सौ कैदियों के रखने की क्षमता है। 
विज्ञापन


आतंकवाद और अन्य अपराधों के कारण घाटी में सेंट्रल जेल को श्रीनगर से शिफ्ट करके नई जगह पर ले जाने के लिए भी सरकार ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। नई जगह को चिह्नित किया जा रहा है, जो शहर से बाहर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई जगह पर बनाई जा रही जेल में कैदियों की क्षमता भी अधिक हो सकती है। कई कैदियों को जम्मू, हीरानगर आदि जेलों में भी शिफ्ट किया गया है। केस की सुनवाई श्रीनगर में होती है और इन कैदियों को जेल से कोर्ट ले जाने में काफी खर्चा आता है। आतंकी गतिविधियों में शामिल कैदियों को ही श्रीनगर से बाहर जेलों में रखा गया है।


गंभीर अपराध में शामिल कैदियों को फिलहाल शिफ्ट  करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। ओवर ग्राउंड वर्कर, सामान्य अपराधी ही वापस लाए जा रहे हैं। लेह और किश्तवाड़ जेल नई बनी है। इन जेलों में भी सौ के करीब कैदी रखने की क्षमता है। जेल विभाग के महानिदेशक डा. एसपी वैद के अनुसार इस मामले में अभी विचार चल रहा है और कुछ कैदी शिफ्ट किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed