फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two brothers in custody for SPO murder

SPO की हत्या के आरोप में दो भाई हिरासत में

Thu, 22 Jan 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Jan 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
two brothers in custody for SPO murder
मुट्ठी चक्क के विनायक नगर में एसपीओ करतार चंद की हत्या के मामले में पुलिस ने धारा 302,34, 4/25 में मामला दर्ज कर कातिल दोनों भाइयों रमेश कुमार और कुलदीप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस इस कत्ल के मामले में रमेश की पत्नी सुमन से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कत्ल में प्रयोग किए गए टोके और डंडे को जब्त कर लिया है। वीरवार दोपहर को करतार चंद का अंतिम संस्कार मुट्ठी स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन


हत्या आरोपी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि पूर्व सैनिक मौजूदा पुलिस विभाग में एसपीओ करतार चंद को सुनियोजित ढंग से मारा गया। करतार चंद को बुधवार दोपहर बाद ढाई और तीन बजे के बीच मौत के घाट उतार दिया था, क्यों कि उन्हें शक था कि करतार चंद के संबंध उनके भाई रमेश की पत्नी सुमन से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर रमेश ने पहले करतार चंद के साथ जाकर जानीपुर से शराब लाई फिर दोनों ने उसे पिया। उस समय रमेश की पत्नी घर में थी। बाद में कुलदीप भी आ गया। जब करतार चंद को शराब चढ़ गई तो पहले उसे डंडे से मारा और बाद में टोके से उसके मुंह को बुरी तरह खरोंच दिया गया।


रमेश ने पुलिस को बताया कि उसका इरादा शव को काट कर ठिकाने लगाने का था। इसके लिए उसने टोका और एक बोरी पास ही रखी थी, लेकिन शराब के अधिक नशे में होने के कारण कुछ नहीं कर पाया और उसे अपनी चारपाई के नीचे छुपा कर रख दिया। इस बीच रात को साढे़ दस बजे के करीब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सारा खेल बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed