{"_id":"579265764f1c1ba07cc4b63e","slug":"two-brothers-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए दो भाईयों की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली पकड़ने गए दो भाईयों की डूबने से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा में बलिनी नाले में सुबह तड़के मछली पकड़ने के लिए गए दो सगे भाईयों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों सगे भाईयों के शवों को बाहर निकाला।
मामले के अनुसार नगरोेटा कंडोली से अजय कुमार (24) और मंगल (28) पुत्र सुभाष चंद्र घर से सुगबह बलिनी नाले में मछलियां पकड़ने गए थे। दोनों मछली पकड़कर घरी की रोजी रोटी चलाते थे। दोपहर बाद भी जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। घरवालों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण दोनों का काफी समय तक पता नहीं चला।
घरवाले रोजाना उस जगह पर गए। जहां पर दोनों अक्सर मछली पकड़ने के लिए जाते थे। नाले के घट पर दोनों भाईयों के कपड़े देखे गए। पुलिस ने खोताखोरों की टीम को बूलाया और उनकी तलाश शुरू कर दी। कपड़े बरामद होने से पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों नहाने के लिए नाले में गए और गहरे में चले गए। दोनों एक दूसरे को बचाने में लगे थे। इसका कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं मिला।
विज्ञापन
क्षेत्र सुनसान होने के कारण किसी ने इस घटना को भी नहीं देखा। दोनों के शव को बरामद किया गया। पहले उन्हें डनसाल में सब सेंटर में ले जाया गया। जहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। इस बीच, घरवाले भी जीएमसी पहुंचे। पुलिस के अनुसार घरवालों ने बताया कि वह अक्सर बलिनी नाले में नहाने के लिए जाते हैं। दोनों को तैराकी भी आती है।
शायद बारिश के कारण पानी का बहाव अधिक था। पानी की गहराई भी अधिक थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण नाले में मछलियां भी कम थी। कपड़े खोलकर शायद दोनों नहाने के लिए गए और गहरे पानी में डूब गए। इस मामले में किसी तरह का शक फिलहाल घरवालों ने नहीं जताया है। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। बयानों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।