{"_id":"e6094dffc45738aee55bbc693447cf34","slug":"truck-hits-forest-guard-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने फारेस्ट पोस्ट को उड़ाया,गार्ड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने फारेस्ट पोस्ट को उड़ाया,गार्ड की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 17 Aug 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात एक ट्रक की टक्कर से फारेस्ट गार्ड की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना दोमाना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पलौड़ा फारेस्ट पोस्ट की है। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चालक ने ट्रक को फारेस्ट पोस्ट के बीच घुस दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी पोस्ट उखड़कर पास में रणवीर नहर के बीच जा गिरी। ट्रक जम्मू से अखनूर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में फारेस्ट गार्ड ध्यान सिंह नहर में जाकर गिरा, जबकि मनोहर लाल किसी तरह से बाहर निकल आया। अन्य गार्ड नवीन दत्ता को भी दो घंटों के बाद पानी से निकाला गया। ध्यान सिंह को सोमवार सुबह करीब चार बजे नहर से निकाला गया।
विज्ञापन
उसे तुरंत मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एनडीआरएफ की टीम ने ध्यान सिंह को करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद करीब दो किलोमीटर दूर नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रक चालक सुदेश कुमार को हिरासत में ले लिया है।
उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वन विभाग ने भी इसे लेकर मामला दर्ज किया है। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोस्ट की जगह पूरी तरह से प्लेन हो गई है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।