{"_id":"5898c8984f1c1b224a37883d","slug":"truck-driver-dies-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मौत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के पास बाड़ी ब्राह्मणा में एक चालक की अपने ही ट्रक में संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार रघुवीर लाल पुत्र कृष्णलाल निवासी नौशहरा रात को करथोली में अपने ट्रक को सड़क के किनारे लगाकर सोया हुआ था।
विज्ञापन
सुबह जब उसका मालिक आया तो उसने देखा कि चालक बेसुध पड़ा हुआ था। उसने उसे इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और ट्रक के मालिक से भी पूछताछ की। ट्रक के मालिक ने बताया कि चालक की सेहत खराब थी। वह रात को उसे ट्रक में ठीक छोड़ गया था। पुलिस ने इस संदर्भ में संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन