फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tonsure ceremony sharp weapon

मुंडन समारोह में चले तेजधार हथियार, तीन जख्मी

Wed, 17 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tonsure ceremony sharp weapon

कानाचक्क थाना के अंतर्गत पंजोर इलाके में बुधवार रात को एक मुंडन समारोह में तेजधार हथियार चले। इस मारपीट में एक युवती सहित तीन लोग जख्मी हो गए। मारपीट और पथराव में इलाके में खड़ी एक कार के शीशे भी टूट गए।

विज्ञापन


जख्मी लोगों को पुलिस ने जीएमसी में दाखिल करवाया और पीड़ितों की शिकायत पर सुभाष चंद्र और उनके कुछ साथियों के खिलाफ भीड़ को साथ लेकर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मारपीट में परशोटी निवासी निशा देवी, राज कुमार और प्रवीण जख्मी हुए हैं। दूसरी ओर से सुभाष चंद्र जख्मी के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली कि कानाचक्क इलाके में कुछ लोगों का झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा तो राज कुमार के घर में उनके बेटे के मुंडन का कार्यक्रम था। सभी रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। राज कुमार के ससुराल से उनकी साली निशा और साला प्रवीण भी आए थे।

राज कुमार के बड़े भाई सुभाष चंद्र ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। राज कुमार और सुभाष चंद्र में मारपीट शुरू हो गई। जख्मी लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने पर्चा भी दर्ज कर दिया है।


इसके अलावा बस स्टैंड थाना अंतर्गत बीसी रोड पर हुए झगड़े में महेशपुरा चौक निवासी अंकित (26) और गुड़ा ब्राह्मणा निवासी रविंद्र जख्मी हो गए। गोल मार्केट में हुए विवाद में गांधीनगर निवासी चौधरी मोहम्मद आमीन (55) जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed