{"_id":"3805684290b8512417b10062792a0bab","slug":"three-robbers-jumped-in-tawi-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRIME: तवी में कूदे तीन चोरों का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CRIME: तवी में कूदे तीन चोरों का सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Mar 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तवी नदी के चौथे पुल के पास पुलिस के सामने तवी नदी में तैरकर भाग जाने वाले तीन चोरों का पुलिस पता नहीं लगा पाई। पकड़े गए एक अन्य चोर से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन
एक मोटरसाइकिल पीर मिट्ठा की है, तो दूसरी ग्रेटर कैलाश से चोरी हुई है। पकड़ा गया चोर बिश्नाह का रहने वाला है। पुलिस को पकड़े गए चोर ने भागे तीन अन्य के नाम भी बताए हैं, लेकिन पुलिस इनको पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन
मंगलवार को भगवती नगर के चौथे पुल पर पुलिस का नाका लगा देख चार युवक तवी में कूद गए। युवकों ने अपनी बाइक खड़ी की और वहां से तवी नदी में कूदे और तैर कर भाग निकले।
विज्ञापन
एक युवक बीच ही फंस गया। इसे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पकड़ा था। एसडीपीओ हरजीत सिंह का कहना है कि भागे तीन चोरों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।