फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three person suicide

जिंदगी न आई रास तो तीन ने दे दी जान

Fri, 05 Sep 2014 12:12 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three person suicide

विज्ञापन

शहर में दो युवक फंदे से झूलते मिले हैं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। एक बागे बाहु कालोनी स्थित अपने निवास स्थान पर पंखे से लटका मिला है तो दूसरा गंग्याल स्थित अपने घर के नजदीक अस्पताल के पास पेड़ के साथ झूलता मिला है। दोनों घटनाओं अलग - अलग जगह में होने पर इलाके के लोग इन्हें देखने के  लिए इक्ट्ठा हो गए। तभी पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिली तो दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही केस दर्ज करके जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

बागे बाहु थाना अंतर्गत न्यू बाहु फोर्ट कालोनी में निवासी राज कुमार (22) अपने निवास स्थान पर फंदे से झूलता मिला है। परिवार के लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। अफरातफरी में परिवार के लोगों ने राज कुमार को गंभीर हालत में यह कहते हुए जीएमसी में ले जाकर चेक करवाया, कि उसकी सांस चल रही है, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राज कुमार इलाके में अपने पिता के साथ फ्रूट चाट की रेहड़ी पर काम करता था। पिछले दो दिनों से बारिश में काम नहीं लगने के कारण वह परेशान रहने लगा था।

विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर दी जान

Three person suicide

वीरवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो देखा कि कुंडी लगी है। धक्का लगाकर दरवाजे को खोला तो पंखे से राज कुमार का शव लटका पाया। मां - बाप की आंखें फटी की फटी रह गई। परिवार के लोगों ने उसे पैरों से पकड़ कर ऊपर उठा लिया और खुद ही नीचे उतार कर जीएमसी के लिए रवाना हो गए। लेकिन डाक्टरों के मृत बताने पर मां बाप दोनों टूट गए। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

वहीं सिद्दड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत इलाके में वीरवार को एक विवाहिता ने अपने निवास स्थान पर जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव गृह में भेज दिया। सिद्दड़ा निवासी नीलम कुमारी (25) ने वीरवार को अपने निवास स्थान पर जहर खा लिया। इससे उससे उलटियां आने लगी, जोकि बंद होने का नाम नहीं ले रही थी। देखते ही देखते जहर का असर पूरे शरीर में फैल गया और नीलम की मौत हो गई। पुलिस महिला के जहर खाने के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं। इसके साथ ही केस भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed