{"_id":"961c895c4793203623a64b69d67218fd","slug":"three-injured-in-leopard-attack-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में दो एसपीओ समेत तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए के हमले में दो एसपीओ समेत तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह
Updated Thu, 11 Sep 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाला तहसील के खलैनी भटौली गांव में तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। घायलों में दो एसपीओ भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार भाला चौकी पर तैनात एसपीओ रोशन लाल और रतन लाल एक स्थानीय युवक विंकल कुमार के साथ बुधवार सुबह खलैनी भटौली की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेंदुए ने तीनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में तीनों घायल हो गए। उन्होंने बचाने के लिए शोर मचाया। इस पर स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर तेंदुआ पास के मक्की के खेतों में घुस गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
खबर पाकर पुलिस के साथ तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। किश्तवाड़ से वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम भी बुलाया गया। टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन