दिनभर पुलिस को दौड़ाती रही लावारिस लाशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास इलाकों में शनिवार को एक छात्रा सहित तीन लोगों के शव अलग-अलग नहरों के किनारे से मिले हैं। राहगीरों ने
इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
तीनों में से मात्र छात्रा के शव की पहचान हो सकी है। बताया जा रहा है कि छात्रा का नाम नेहा सैनी निवासी जीवन नगर है। वो परेड़ कालेज की छात्रा बताई गई है। उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
वहीं, संतरी कपड़ों में मिला एक शव बुजुर्ग साधु का लग रहा है, जबकि तीसरे मृत पर संशय है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया गया है।
मृतकों में एक शव साधु का भी
पहले मामले में जीवन नगर इलाके में शनिवार को एक पंद्रह साल की किशोरी नहर किनारे पड़ी थी। लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी को जीएमसी पहुंचाया।
दूसरा मामला दोमाना थाना के अंतर्गत पुरखो का है। यहां एक 70 साल का बुजुर्ग नहर किनारे मृत मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने उसके पास से मिले कपड़ों की गठरी और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचा दिया है। मृत के शरीर पर संतरी रंग के कपड़े हैं।
तीसरा शव निक्की तवी चट्ठा इलाके से मिला है। यह भी किसी अज्ञात व्यक्ति का बताया जा रहा है। लोगों ने जानकारी दी तो पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया। मृतक का सारा शरीर मिट्ठी से सना हुआ था। उसकी उम्र 60 के करीब बताई जा रही है।