{"_id":"5a01f75f4f1c1bd9798bacdd","slug":"thousands-rupees-withdrawal-to-change-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदल कर उड़ा लिए हजारों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदल कर उड़ा लिए हजारों
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस जांच करने में जुट गई है। मूल रूप से श्रीनगर और इस समय गुर्जर नगर के रहने वाले बिलाल अहमद ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलाल का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया है। उसके अकाउंट से जालंधर और उधमपुर में करीब पचास हजार रुपये विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से निकाले गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को जब उसने अपना एटीएम चेक करना चाहा तो पता चला कि उसके पास जो एटीएम कार्ड है, वो काम नहीं कर पा रहा। वह अपनी शिकायत लेकर बैंक के पास गया। यहां उसे पता चला कि यह उसका एटीएम कार्ड नहीं है। उसके एटीएम कार्ड का कहीं और उपयोग हुआ है और इतने पैसे निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन