ट्रक के चारों टायर ले उड़े चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों को निशाना बनाने के बाद अब चोरों ने वाहनों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात को चोरों ने शहर के बीच से टिप्पर को चोरी करके औद्योगिक क्षेत्र बट्टलबालिया ले गए।
फिर ट्रक के चार टायर, बैटरी समेत हजारों की कीमत का सामान निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
टिप्पर नंबर जेके14-9534 चालक बिट्टु राम ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे टिप्पर को राज सिनेमा के सामने धार रोड पर खड़ा करके अपने घर चला गया।
ट्रक देखकर उड़ गए होश
उसने फौरन अपने साथियों के साथ संपर्क किया और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। उसने शहर के विभिन्न हिस्सों में टिप्पर को तलाश किया, लेकिन टिप्पर का कहीं कोई पता नहीं चला।
फिर सुबह करीब नौ बजे किसी ने सूचना दी कि टिप्पर औद्योगिक क्षेत्र बट्टलबालिया में खड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो टिप्पर की हालत देखकर उसका रंग उड़ गया।
दिनों दिन बढ़ रहे है चोरी के केस
चोर टिप्पर के पिछले चार टायर, दो बैटरी, टूल बाक्स व करीब 50 लीटर डीजल पर हाथ साफ कर गए थे। कुछ समय के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। वहीं शहर में दिन व दिन बढ़ रहे चोरी के मामलों को लेकर शहरवासियों में काफी रोष है।
शहरवासियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध है, लेकिन इसके बावजूद चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।