फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thiefs are more active in fog

गिरते तापमान में बढ़ रहा चोरों का आतंक

Wed, 23 Dec 2015 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 23 Dec 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
thiefs are more active in fog

जैसे-जैसे तापमान का पारा गिर रहा है, वैसे-वैसे शहर में चोरियों का ग्राफ चढ़ रहा है। कड़ाके की ठंड में भी चोरों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए हैं। पुलिस की जांच पर चोरों की तकनीक भारी पड़ रही है।

विज्ञापन


वाहनों की चोरियों से लेकर सूने घरों तक को निशाना बनाया जा रहा है। साल के जाते जाते चोरों ने पुलिस थानों का रिकार्ड खराब कर दिया है।

हालांकि पुलिस के उच्च अधिकारी इस बात को मानने को तैयार नहीं कि चोरियां बढ़ गई हैं, लेकिन पिछले दो हफ्तों के भीतर दो दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं।

पिछले दो दिनों में ही आठ चोरियां हो गईं। चोरों की तकनीक भी पहले से हाईटेक हो गई है। कहीं पर सीसीटीवी फुटेज की हार्डडिस्क चोर चुरा ले जाते हैं तो कहीं पर चोरी किय सामान जमीन के अंदर छुपा देते हैं।
विज्ञापन


चोरों का एक पढ़ा-लिखा गैंग तक शहर में सक्रिय है। डीआईजी अशकूर वानी का कहना है कि चोरियां होना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा चुनौती सरेआम वाहनों की चोरियां रोकना बना है। तीन से चार लोग वाहन के इर्द-गिर्द घूमते हैं। चाहे भीड़भाड़ वाला इलाका हो वहां से चोरी कर ली जाती है।

सामने वाले को लगता है कि चार लोग वाहन के इर्द-गिर्द हैं तो इन्हीं का वाहन होगा। इसके अलावा वाहनों के टायर भी चुरा ले जाते हैं। वहीं चोरी करने के बाद सामान दूसरे ग्रुप को भेज दिया जाता है, जो दूसरी जगह बेच देता है।

कुछ लोग चोरी सामान रातोंरात ट्रेन से दूसरे राज्यों में पहुंचा देते हैं। छन्नी में चोरों को पकड़ने पर खुलासा हुआ था कि वह चोरी करने के बाद सामान दिल्ली बेच आते थे।


तीन दिन पहले पुरानी मंडी में हुई चोरी से सीसीटीवी फुटेज की हार्डडिस्क चुराने का खुलासा हुआ। सर्कुलर रोड पर वाहन चोरी होने के बाद खुलासा हुआ कि वाहनों को ग्रुप में आए लोगों ने चोरी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed