{"_id":"56eff5704f1c1b047cf14d24","slug":"thief-attack-on-land-lord-in-domana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक घर नहीं पहुंचता तो चोर कर जाते हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक घर नहीं पहुंचता तो चोर कर जाते हाथ साफ
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कानाचक के अंतर्गत दिनदहाडे़ चोरों ने सूने घर में सेंध लगा दी। मालिक के घर पहुंचने पर चोरों ने उसके साथ हाथापाई की और उसे घायल भी कर दिया। चोर बाद में घर के पास खड़ी की कार से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेने के बाद एफएसएल टीम को बुला कर सुराग जुटाने का काम किया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पुरखू स्थित खुरड वाले मोहल्ले में चोर दिन को ही एक सूने घर में चोरी करने पहुंच गए। घर के मालिक राजदेव सिंह और उनकी पत्नी दोनों सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। दिन के समय वे ड्यूटी पर थे। दस साल की बेटी भी स्कूल थी। दोपहर डेढ़ बजे राजदेव सिंह घर पहुंचे तो उन्होंने घर का दरवाजा खुला देखा और गेट से अंदर गए तो वहां एक युवक घर से बाहर निकला। राजदेव ने उसे रोकने की कोशिश की तो चोर ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच दोनों में मारपीट हुई, लेकिन चोर खुद को छुड़ा कर भाग खड़ा हुआ। उसने घर से बीस मीटर की दूरी पर पीर बाबा की मजार के पास कार खड़ी कर रखी थी। वह उसमें रफूचक्कर हो गया। भागते हुए उसकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार घर के मालिक के ठीक समय पर घर पहुंच जाने से चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन