फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft gang busted at katra

वैष्णो देवी: चोरों के गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 14 Feb 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sat, 14 Feb 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
theft gang busted at katra

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय चोरों के एक गिरोह को दबोचने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। मात्र तीन महीने में की गई तीन बड़ी चोरियों के मामले में कुछ हद तक माल की बरामदगी भी की गई है। अन्य वारदातों को लेकर पकड़े गए तीन चोरों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में एक स्टाफ क्वार्टर से चोरी की तहकीकात करते हुए पुलिस ने प्रीतम निवासी संगलदान, पवन निवासी सीरा कोटला और काका राम निवासी धीरथी को गिरफ्तार किया। उनसे हुई पूछताछ में दो अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा संभव हो सका।
विज्ञापन


चोरों के पास से दो गैस सिलेंडर, सोने के गहने, दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 25 हजार के करीब नकदी चोर खर्च कर चुके थे। इस संबंध में एएसपी कटड़ा सुमीत कोतवाल ने बताया कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही चोरों की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा उम्मीद है कि कुछ अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। मामले की जांच कर रहे कड़कयाल चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह के अनुसार चोरों को दबोचने में उस समय कामयाबी मिली, जब वह चोरी के सामान को बिक्री करने के प्रयास में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed