{"_id":"102d2754cdd42ca7c887ad919d00e8ac","slug":"the-worker-s-body-was-found-in-a-locked-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे से मिला हाउसिंग बोर्ड कर्मी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे से मिला हाउसिंग बोर्ड कर्मी का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छन्नी इलाके में बंद कमरे से एक शव बरामद किया गया है। शव हाउसिंग बोर्ड के एक कर्मचारी का है। मृतक राजोरी जिले का रहने वाला था, लेकिन इस समय छन्नी में किराए के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन
शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी तीन दिन पहले मौत हो चुकी थी। कर्मी ने खुदकुशी की, हार्टअटैक हुआ या फिर किसी ने मारा, यह तमाम जांच के विषय हैं। इस पर पुलिस ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक हाउसिंग बोर्ड में बतौर चालक तैनात था। पुलिस ने कमरे की भी तलाशी ली है। जानकारी के अनुसार वीरवार को क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने एक कमरे से बदबू आती देखी। इस पर लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकाला। तीन दिन से पड़े रहने के कारण शव फूल चुका था और नीला पड़ चुका था। उसे उठाकर अस्पताल में ले जाया गया। मृतक गिरधारी लाल निवासी ठंडापानी राजोरी का रहने वाला था।