{"_id":"5803c27d4f1c1b6752293444","slug":"the-second-of-the-three-story-building-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला की दूसरी इमारत में आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मंजिला की दूसरी इमारत में आग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से हादसा
- फोटो : Demo Pic.
छन्नी हिम्मत के सेक्टर 1-ए की एक तीन मंजिला इमारत के दूसरे माले में रविवार दोपहर आग लग गई। घटना में फर्नीचर, इनवर्टर और बैटरी सहित आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घर के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी तो मौके पर पहुंची दमकलों ने बमुश्किल से आग पर नियंत्रण पाया।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 13.50 बजे छन्नी हिम्मत के सेक्टर एक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से यह घटना हुई।
इस आग की घटना में मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। तीन मंजिल इमारत की दूसरी मंजिल में घटना हुई। घर के लोगों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
तभी फायर स्टेशन में इसकी जानकारी दी गई तो गांधीनगर फायर स्टेशन से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। पुलिस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही है।