फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist was plot to hijack BSF bus

बीएसएफ की बस हाइजैक करने की थी साजिश

Thu, 06 Aug 2015 11:27 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
terrorist was plot to hijack BSF bus

उधमपुर में बीएसएफ की बस पर हमला करने वाले आतंकियों की मंशा काफी खतरनाक थी। वे बीएसएफ की बस हाईजैक कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके पास इस बात की पक्की सूचना थी कि कानवाय में शामिल जवानों के पास ज्यादा हथियार नहीं है।

विज्ञापन


वे छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर श्रीनगर जा रहे हैं। उनके निशाने पर हमले वाले स्थान से 16 किलोमीटर दूर सेना का सबसे बड़ा कमान उत्तरी कमान भी हो सकता था।

बताते हैं कि सुबह बीएसएफ की बस देखकर आतंकियों ने ढाबे की आड़ से पहले ग्रेनेड हमला किया फिर अंधाधुंध फायरिंग झोंकी। आतंकी बर्स्ट फायर कर सभी को मौत की नींद सुलाने के बाद बस को कब्जे में लेना चाहते थे।
विज्ञापन

Trending Videos

आतंकी वैष्णो देवी को निशाना बना सकते हैं

terrorist was plot to hijack BSF bus

सूत्रों का कहना है कि वे अपने मकसद में कामयाब हो पाते इससे पहले ही रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोर्चा लिया। एक आतंकी को ढेर कर दिया।

इसके बाद दूसरा आतंकी मौके से भाग निकला। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों इस बात के इनपुट मिले थे कि आतंकी वैष्णो देवी तथा उत्तरी कमान मुख्यालय को निशाना बना सकते हैं।

रियासी के जंगलों में पिछले दिनों संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान भी चलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed