{"_id":"61a776b4ad4f1662207bc03d","slug":"terrorist-attack-in-kashmir-rajori-kadal-terrorists-targeted-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला: दहशतगर्दों ने ट्रैफिक पुलिस को बनाया निशाना, एक जवान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आतंकी हमला: दहशतगर्दों ने ट्रैफिक पुलिस को बनाया निशाना, एक जवान घायल
Wed, 01 Dec 2021 07:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Dec 2021 07:10 PM IST
सार
घाटी में अमन बहाली से बौखलाए आतंकियों ने श्रीनगर के डाउनटाउन में ट्रैफिक पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की है। जिसमें एक जवान घायल हो गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने बुधवार शाम को डाउनटाउन के राजोरीकदल में ट्रैफिक पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। जिसमें एक जवान घायल हो गया। हमलवारों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। उधर, घायल जवान का इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुलवामा में दो आतंकी मारे गए
पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का सरगना यासिर पारे भी शामिल है। दूसरे आतंकी की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद मंगलवार देर रात इलाके में अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन