{"_id":"56e570cb4f1c1b7f318b4569","slug":"teen-was-arrested-over-alleged-rape-of-a-13-year-old-girl-in-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोडा में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप
ब्यूरो,अमर उजाला /डोडा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:33 PM IST
सार
- युवक ने घर में लड़की के अकेले होने का मौका देख वारदात को अंजाम दिया।
- पीडि़ता का पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोडा क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता सातवीं कक्षा की छात्रा है, जो आरोपी की पड़ोसी भी है। वहीं आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूला है।
एसएसपी डोडा जाहिद नसीम मन्हास ने कहा कि सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी युवक बिलाल मेकेनिक का काम करता है, जबकि पीडि़ता का पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
पुलिस के अनुसार आरोपी और पीडि़ता दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं, क्योंकि दोनों आसपास में रहते हैं। वारदात के समय पीडि़ता के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर थे। इस संबंध में डीएसपी अब्दुल क्यूम रौनियाल ने कहा कि आरोपी युवक ने घर में लड़की के अकेले होने का मौका देख वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जब पीडि़ता के माता-पिता घर पहुंचे, तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।