{"_id":"576d720a4f1c1b3048b47d41","slug":"tariq-pandit-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी बुरहान का करीबी तारिक पंडित रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी बुरहान का करीबी तारिक पंडित रिमांड पर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
आतंकी तारीक पंडित
- फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड हिज्ब कमांडर बुरहान वानी के करीबी आतंकी तारिक अहमद पंडित को हथियार छीनने की एक घटना के सिलसिले में शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया।
उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि तारिक को अदालत में पेश किया गया था।
करीमाबाद पुलवामा के रहने वाले तारिक को सुरक्षा बलों ने दबोचा था। उसे श्रीनगर के कोठी बाग थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ हथियार छीनने के मामले में एफआईआर दर्ज है।
एफआईआर के अनुसार तारिक उस समय गाड़ी चला रहा था जब उसका एक साथी नसीर अहमद पंडित पूर्व आरएंडबी मंत्री अल्ताफ बुखारी के घर से 3 एके-47 राइफल लेकर श्रीनगर के शेख बाग से फरार हुआ था। नसीर उस समय मंत्री के घर पर गार्ड के रूप में तैनात था, जो शोपियां में मुठभेड़ के दौरान मारा गया।