फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tantrik Misdeeded with girl in name of treatment, jammu kashmir news

इलाज के नाम पर दुष्कर्म, तांत्रिक बोला- मुझसे शादी करोगी तो तुम्हारी बीमारी ठीक कर दूंगा

Thu, 26 Sep 2019 04:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 26 Sep 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
tantrik Misdeeded with girl in name of treatment, jammu kashmir news
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media

न्यायालय ने एक तांत्रिक को छेड़खानी के आरोप में तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बुधवार को जज सुभाष चंद्र गुप्ता ने तांत्रिक अशोक कुमार निवासी बाजीगर बस्ती बाहु फोर्ट के खिलाफ चल रहे मामले पर सुनवाई की।

विज्ञापन


आरोप था कि अशोक ने एक लड़की को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, साथ ही उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित परिवार ने 2017 में बाहु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी का पीड़ित के घर आना जाना था। इसी दौरान तांत्रिक ने कहा कि लड़की को जलपीर की बीमारी है। उसे इलाज की जरूरत है।
विज्ञापन


उसने लड़की के घरवालों को बताया कि वह इस बीमारी का इलाज करता है। घरवालों ने आरोपी पर विश्वास जताया। आरोपी ने इलाज करने के बहाने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। उससे कहा कि यदि जलपीर निकालना है तो उसके साथ शादी करनी पड़ेगी। शादी करने पर उसे बाहर निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे बहलाया, फुसलाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लड़की ने इसके बारे में अपने परिवार को बताया, लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी नहीं मानी। वे उसे गुरु मानते थे। एक दिन पीड़ित लड़की अपने चाचा के घर गई और इस घटना के बारे बताया। चाचा के कहने पर लड़की ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed