{"_id":"be9d3c9d747279ba66e146ed5d3b0d35","slug":"tantrik-arrested-for-molesting-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक चार साल से महिला को किए था वश में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक चार साल से महिला को किए था वश में
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले पकड़े गए तांत्रिक का एक और कारनामा सामने आया है। तांत्रिक ने तंत्र मंत्र से एक महिला को अपने वश में कर रखा है। तांत्रिक का पर्दाफाश होने के बाद महिला का पति जानीपुर पुलिस थाने में अपना दुखड़ा लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
यही नहीं, महिला के बेटा भी पुलिस के पास पहुंचा। बाप-बेटे ने पुलिस को विस्तार से बताया कि तांत्रिक ने कैसे महिला को वश में कर रखा है। तांत्रिक को एक हफ्ता और पुलिस की रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, तीन दिन पहले जानीपुर पुलिस ने तांत्रिक अमरनाथ को दबोचा था, जब वह एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद बुधवार को तांत्रिक का यह नया कारनामा सामने आया।
विज्ञापन
एसएचओ मंजूर कोहली ने बताया कि एक व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए हैं। वह अपने बेटे के साथ थाने में आया था। उसने बताया कि उसकी पत्नी को तांत्रिक ने चार साल से अपने वश में कर रखा है।
कई बार वह पत्नी को लेने गया, लेकिन वह आने से मना कर देती है। तांत्रिक से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वह महिलाओं को वश में कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। कई महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ उसने ऐसा किया है। सूत्रों की मानें तो तांत्रिक कई और कारनामे पूछताछ में सामने आ सकते हैं।